पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन ने कराई माता की चौकी
नोएडा। पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 39 में माता की चौकी का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायको ने माता के भजन गाये जिसमें सेक्टर एवं नोएडा के बहुत लोगों ने इस चौकी का आनंद लिया, तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

इस माता की चौकी का सफल अजोजन कराने में पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टी. एस. अरोड़ा, सचिव सूरज वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक खन्ना, उपाध्यक्ष राहुल नगर, उपाध्यक्ष पावा, उपाध्यक्ष पी एस चड्डा, संरकसक जी. एस. चड्ढा एवं एक्टिव कार्यकर्ता संदीप मल्होत्रा एवं पी पी सभरवाल तथा कैश की व्यवस्था कर रहे कजंची एमपी सिंह एवम शम्मी अरोरा का विशेष योगदान रहा।


