स्वच्छता में रोहिल्लापुर गांव को नोएडा के 81 गांवों में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ
नोएडा।PNI News। सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में जन स्वास्थ्य विभाग नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता रैंकिंग अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव रोहिल्लापुर को नोएडा के 81 गांवों में स्वच्छता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। रंजन तोमर ने ग्रामीणों बंधुओं के साथ इस सम्मान को नोएडा प्राधिकरण की सीईओ श्रीमती रितु महेश्वरी के हाथों से प्राप्त किया।
रोहिल्लापुर निवासी और नोवेरा के अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि हमारी प्राधिकरण से अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी, किन्तु साथ ही साथ प्राधिकरण के साथ मिलकर हम अपने शहर को वैश्वीक शहर बनाने का प्रयास करते रहेंगे।


