शिक्षा-संस्कार को लेकर संचालित पाठशाला की सभी करते है सराहना
शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा शिक्षा संस्कार को लेकर संचालित पाठशाला में हर रोज कोई न कोई व्यक्ति आकर संगठन की कार्य की सराहना कर रहा है, चाहे सदरपुर की पाठशाला हो या ग्राम निठारी में संचालित पाठशाला संगठन के द्वारा संचालित किये जा रहे।

शहीद भगत सिंह सेना के अध्यक्ष का कहना है कि इस कार्य की सभी ने सराहना की है जिन संस्थाओं को 30 से 40 साल हो चूके है समाज में काम करते हुऐ आज उनका आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ी बात हे। उसी का परिणाम है कि नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना संगठन की कोषाध्यक्ष पूछा बैसला, पत्रकार विनोद शर्मा ग्राम निठारी में संचालित शहीद भगत सिंह संस्कार पाठशाला में आकर बच्चों से मिले और उन्होंने बच्चों की इच्छा पूछी साथ ही आगे सहयोग करने की बात भी कही हमारा उद्देश है कि इन बच्चों का भविष्य बनना चाहिए हमारे साथ कुछ अच्छा हो या ना हो इन बच्चों की जिंदगी में कुछ अच्छा जरूर होना चाहिए।

आप सभी को पता है कि सभी बच्चे बस्ती (झुग्गी झोपड़ी) से आते हैं कपिल भाई साहब के द्वारा सदरपुर में रात दिन प्रयास किया जा रहा है ग्राम निठारी में कमला सामंत, सुमन के द्वारा रात दिन प्रयास किया जा रहा है, ताकि इन बच्चों का जीवन बन सके और यह अपने जीवन में कुछ अच्छा कर सकें। इसी उद्देश्य के साथ शिक्षा संस्कार दिए जा रहे हैं, हम ईश्वर से यही कामना करते हैं कि उनका भविष्य उज्जवल बने और यह आने वाले कल के भारत के भाग्य विधाता बने।


