बहला फुसलाकर बच्चे को ले गया था दामाद, बच्चा बरामद दामाद हुआ फरार
नोएडा।PNI News। थाना 49 में दामाद द्वारा बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बरौला गांव निवासी श्यामसुंदर मोची ने अपने दामाद अमरजीत पुत्र श्री जनिसि राम पर अपने 14 वर्षीय बेटे ईशु को 1 मार्च को समय 2:00 बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है साथ ही यह भी बताया गया है कि दामाद द्वारा फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। इस संबंध में प्राथमिकी मुअस 118/21 us 363 IPC में दर्ज कर, तलाशी अभियान शुरू किया गया। अभियुक्त अमरजीत द्वारा बार-बार लोकेशन बदली जा रही थी और अधिकतर स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस द्वारा लगातार अमरजीत को ट्रेस किया जा रहा था जिसमें आखिरी लोकेशन सेक्टर 37 दिखाई दी तो पुलिस तुरंत हरकत में आई और उस जगह पहुंच गई, अमरजीत भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है।
बच्चे ईशु को बरौला पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक विशाल कुमार व उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, जीतसिंह सर्विलांस सेल नोएडा ने सकुशल बरामद कर ईशु को उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।


