भाजपाइयों ने मनाया भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती

गाजीपुर।बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर के 131वीं जयन्ति अवसर को भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक समरसता दिवस के रुप मे मनाया।भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित संगोष्ठी मे बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गीरी ने कहा कि सामाजिक बुराइयों जिसमें विशेषतः अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्षों मे बाबा साहब का बहुत बडा योगदान है।उन्होंने कहा कि अगर दलित वर्ग पहले से शिक्षित रहा होता तो यह बुराई समाज मे आई ही नहीं होती।आगे कहा कि वर्ण व्यवस्था के समाप्ति के लिए 1925 से लगातार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ,भारतीय जनता पार्टी और उसके वैचारिक संगठन कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव समाज को विभाजित कर उसे लड़ाने का काम किया है तथा बहुजन समाज पार्टी ने बाबा साहब के नाम को भुनाकर उसका राजनीतिक लाभ लिया है। जबकि सच्चाई यह कि भारतीय जनता पार्टी एवं उसके नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब और समाज के गरीबों, कमजोरों के प्रति समर्पित होकर कार्य किया है।उन्होने कहा कि जयन्ति मनाने के साथ साथ समाज के लोगों का आपस मे दिल मिलाने का भी कार्य होना चाहिये और वह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कोरोना काल का शिकार एक एक गरीब आज भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के साथ जुडकर उसका निष्पक्षता से लाभ प्राप्त कर रहा है और उसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से उ प्र मे सरकार बनाई है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर जी समरसता के मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए सदैव काम किया।जबकि आजाद भारत के सभी राजनीतिक दल उनके विचारधारा से जुडऩे का नाटक कर अपने-अपने लाभ के लिए उनके नाम को बेचते रहे हैं।भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने उनको सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों को जाति और वर्ग से बांटने की जरूरत नहीं है। बल्कि जिन्होंने समाज के लिए संघर्ष किया है उनको सम्मानित कर उनके लक्ष्यों को लेकर आगे बढना है।पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने कहा कि महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती अगर बाबा साहब एक जाति और वर्ग के होते तो सारा जनमानस उनकी जयन्ति नही मनाता।वो सामाजिक कुरितियों के शिकार रहे परन्तु उन्होंने कभी उस व्यथा का वर्णन नहीं किया और सदैव समाज को जोडने का प्रयास करते रहे।अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेष राम ने कहा कि बाबा साहब के सोच और सपने को भाजपा और उसके कार्यकर्ता साकार कर रहे है।जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सबके प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि बाबा साहब आधुनिक भारत के निर्माता है।गोष्ठी मे बृजेन्द्र राय,प्रो शोभनाथ यादव, राजेश भारद्वाज, बृजनंदन सिंह ने भी विचार रखा। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।इससे पहले उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।इसके अलावा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने डा भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पंकज सिंह चंचल,सुनिल सिंह, विनोद अग्रवाल, व्यासमुनि राय, रामनरेश कुशवाहा प्रोफेसर सोभनाथ यादव ,अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राय, दया शंकर पांडेय, अवधेश राजभर,गुलाम कादिर राईनी, विश्व प्रकाश अकेला, साधना राय जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, अजय राय,विजय सिंह,आलोक शर्मा, रासबिहारी राय, ओम प्रकाश राम, सुरेश बिंद,हरदेव कुशवाहा, माया सिंह, रीमा खरवार, सुनील गुप्ता, अमरेश गुप्ता, सतीश राय, नृपेंद्र उपाध्याय, प्रीति रावत, दुष्यंत अग्रहरि,आदित्य विश्वकर्मा, नितीश दुबे, अनिल पांडेय, कल्पना कुशवाहा, गुड्डी पांडेय, लालमुनी गौड़,कंचन गिरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।