सेना शिक्षा कोर के 105 वे स्थापना - दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सेना शिक्षा कोर के 105 वे स्थापना - दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने मदन स्वीट्स रेस्टोरेंट राकेश मार्ग पर सेना शिक्षा कोर का 105 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर हमारे  सेना शिक्षा कोर के सबसे वरिष्ठ  और हमारे पथ - प्रदर्शक सूबेदार मेजर हेमपाल साहब ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया  और सूबेदार मेजर हेतराम शर्मा साहब ने विधिवत मंत्रोंच्चारण कराया।

इस शुभ अवसर पर सेना शिक्षा कोर के अनेक गणमान्य   प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही। इन पदाधिकारियों  में सूबेदार मेजर डीके शर्मा, सूबेदार मेजर अमरीश शर्मा ,सूबेदार मेजर आईपी सिंह, कैप्टन रामवीर सिंह , सूबेदार मेजर उमेश सिंह सूबेदार मेजर अरुण पिलानिया , सुबेदार  सूबे सिंह, सूबेदार मेजर आर एस खटाना व और भी बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दीप - प्रज्वलन के बाद पारंपरिक रूप से सेना शिक्षा कोर प्रार्थना और कोर गीत  गाया गया ।

इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने स्टेज पर खड़े होकर अपना व्यक्तिगत परिचय ,अपने अनुभव और उनके द्वारा समाज की भलाई लिए  किए गए  कार्यों  को साझा किया। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि हमें समाज के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनना है और एकजुट होकर अपने राष्ट्र को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी है और साथ ही एक दूसरे की मुसीबत में भी पूरा-पूरा साथ देना है।

इस मौके पर पलवल,दिल्ली ,गुरुग्राम,  ,बुलंदशहर, गौतम बुध नगर ,अलीगढ़ मेरठ और गाजियाबाद की 50 से अधिक मातृ - शक्ति और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के लिए कैप्टन उमेश कुमार शर्मा और उनकी टीम के सक्रिय  सहयोगी विजय कुमार पंवार जी ने विशेष योगदान व अहम भूमिका अदा की। लंच के बाद आने वाले समय में इसी प्रकार मिलते  के वायदे के साथ कार्यक्रम को वरिष्ठ सदस्यों के आदेश अनुसार समाप्त घोषित कर दिया गया।