दसवां अंतर्राष्ट्रीय डाक्यूमेंट्री फेस्टिवल, नॉएडा 2022 सफलतापूर्वक संपन्न
नोएडा। मारवाह स्टूडियोज के प्रांगण में दसवां अंतर्राष्ट्रीय डाक्यूमेंट्री फेस्टिवल, नॉएडा 2022 का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले डायरेक्टर्स को उनकी बेहरतीन फिल्मो के लिए सम्मानित किया गया. बता दें की इस अवार्ड समारोह में 14 फिल्मो की सम्मानित किया जिसमें , बेस्ट डाक्यूमेंट्री, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट साउंड बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट क्रिटिक और स्पेशल जूरी मेंशन अवार्ड प्रदान किये गए।

इस बार के डाक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल में देश दुनिया से 59 प्रोफेशनल फिल्ममेकर्स के द्वारा बने गई फ़िल्में और 49 छात्रों के द्वारा बनाई गई फ़िल्में प्राप्त हुई जिसमें 14 फिल्मों को अवार्ड प्रदान किया गया. इस मौके पर एएएफ़टी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संदीप मारवाह, देश के जाने माने फिल्म निर्माता एवं फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष, श्री टी पी अग्रवाल, क्यूबा के राजदूत महामहिम अलेक्ज़ेन्द्रो सिमंकास मरीन, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल डी डी नेशनल और लोकसभा टी वी के फाउंडर सुधीर टंडन, कला और संस्कृति के प्रचारक श्री दिनेश उपाध्याय उपस्थित रहे।
एए एफ़ टी के कुलाधिपति संदीप मारवाह ने कहा की "बीते वर्षों में यह देखा गया है की डाक्यूमेंट्री फिल्मों के निर्माण और प्रसारण के क्षेत्र में तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्मो से जुडी इस विधा को उभारने का प्रयास किया जाना चाहिए. मुझे ख़ुशी है की दसवें अंतर्राष्ट्रीय डाक्यूमेंट्री फेस्टिवल, नॉएडा में इस बात की कुछ हद तक भरपाई हुई है. उन्होंने बताया की यह फेस्टिवल ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ़ जर्नलिज्म का हिस्सा हुआ करता था लेकिन इसे समय की नजाकत को देखते हुए इसे अब स्वत्रन्त्र किया गया है और भविष्य में यह नए आयाम गढ़ेगा"।
इस शानदार मौके पर "इंडो क्यूबा फिल्म एंड कल्चर फोरम" लांच किया गया और क्यूबा देश की एक नौ मिनट की फिल्म भी दिखाई गई।
दसवें अंतर्राष्ट्रीय डाक्यूमेंट्री फेस्टिवल, नॉएडा के फेस्टिवल निदेशक सुशील भारती ने फेस्टिवल की सम्पूर्ण रूपरेखा को व्यवस्थित तरीके से उपस्थित दर्शकों के समक्ष रखा और सभी मेहमानों के उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद् ज्ञापन दिया।


