नोएडा से अमरनाथ पहुंचे श्रद्धालु, चलाई लंगर सेवा

नोएडा से अमरनाथ पहुंचे श्रद्धालु, चलाई लंगर सेवा

नोएडा। युवा समाजसेवी अनमोल सहगल सदस्य जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था ने अपने युवा साथियों सहित अमरनाथ यात्रा धाम पहुंचे, वही अनमोल सहगल ने बताया की वह 15/07/22 को यात्रा के लिए निकले थे जिसके बाद उन्होंने अमरनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन कर अमरनाथ धाम में अपने युवा साथियों के साथ लंगर सेवा का आयोजन भी किया जिसमें सेकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद का ग्रहण किया।

इस मौके पर अनमोल सहगल, हरशूल चोपडा,अमित चोपड़ा,मोहित सेठी,आदि मौजूद रहे।