एक्यूप्रेशर शिविर में 148 लोगों ने कराया अपना निशुल्क इलाज
नोएडा। साल के अंतिम दिन सभी बीमारियों को एक्यूप्रेशर से दूर करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 12 में मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और एवरग्रीन RWA सेक्टर 12 ने मिल कर एक शिविर का आयोजन किया, जिसमें 148 लोगों ने अपना निशुल्क इलाज कराया।
प्रिन्सिपल प्रकाश वीर, अतुल मंगल (चेयरमैन मंगलमय इंस्टीट्यूट), पुनीत शुक्ला प्रेसिडेंट एवरग्रीन RWA सेक्टर 12 ने बताया कि वह आगे भी नोएडा के सभी सेक्टरों में थेरपीसीट यू पी सिंह के नेतृत्व फ्री एक्युप्रेशर कैम्प लगाए जाएंगे ताकि हम सभी नोएडा वासियों को बिना दवाईयों के बीमारियों से मुक्ति दिला सकें।
संजय बाली संसद प्रतिनिधि डॉक्टर महेश शर्मा ने सभी थेरिपसट को और यू पी सिंह को ट्रॉफी से सन्मानित किया, संजय बाली ने वायदा किया कि नोएडा के सभी सेक्टर में एक्यूप्रेशर के फ्री कैम्प लगवाएगे ताकि सभी इस का लाभ उठा सके।


