गाजीपुर। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने उनके मनोनयन पर खुशी का इजहार करते हुए अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इनके मनोनयन से जनपद ही नहीं बल्कि पूरा पूर्वांचल गौरव की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने कहा लाल बिहारी संघर्ष के पर्याय है। संघर्ष और लाल बिहारी का चोली और दामन का साथ है। संघर्ष और लाल बिहारी साथ चलते हैं। उनके संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि आज लाल बिहारी को पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद के पद स्थापित किया है।


