जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था के सदस्यों ने डीएम को दी जीत की बधाई
नोएडा।PNI News। जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था के सदस्यों ने टोक्यो पैराओलंपिक खेल में रजत पदक जीतने पर गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी आदरणीय सुहास एलवाई जी को कैम्प कार्यालय सेक्टर 27 पहुंचकर शहर के युवाओं ने पगड़ी पहनकर उनका सम्मान किया एव जीत की बधाई दी।

इस दौरान संस्थापक दीपान्शु शर्मा ने बताया कि यह हम सब शहरवासियो के लिए ही नही पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण समय है कि हमारे जिलाअधिकारी ने टॉक्यो पैराओलंपिक खेल में रजत पदक जीत कर देश का परचम लहराया, आज के समय में जिलाधिकारी जी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं इसी के साथ जिलाधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए खेल के छेत्र में हर सम्भव युवाओं की मदद करने के बात कही।
इस अवसर पर अनमोल सहगल, दीपान्शु शर्मा, तुषार गुप्ता, चेतन गुप्ता, अर्णव शर्मा, हैप्पी पंडित, आर्यन कुमार, आकाश कनोजिया आदि उपस्थित रहे।


