लघु उद्योग भारती नोएडा ने मनाया 74वां गणतंत्र दिवस महोत्सव
नोएडा। लघु उद्योग भारती नोएडा द्वारा देश के 74 वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन सेक्टर 10 स्थित सी ब्लॉक पार्क में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वंदना त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी नोएडा प्राधिकरण एवं श्रम विभाग से पी.के. सिंह श्रम उपायुक्त गौतम बुध नगर उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन से सभी उद्यमी को बताया किया कि आज ही के दिन हम सभी भारतीय नागरिकों की संविधान के रूप में एक जिम्मेदारी तय हुई थी कि हर व्यक्ति राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेगा और अपने कर्तव्य का पालन करेगा।

लघु उद्योग भारती नोएडा के अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्र के प्रति जब भी कोई कार्यक्रम होगा हम उसे इससे भी अधिक भव्यता के साथ मनाऐगे, साथ ही यह भी कहा कि मैं अपने सभी उद्यमी भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं हम हर चुनौती का सामना करेंगे और हर समस्या का समाधान निकालेंगे।

लघु उद्योग भारती नोएडा के महासचिव सतवीर सिंह ने कहा कि आज भारत देश का नाम विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है, हमें गर्व होता है कि मोदी जी का नारा मेक इन इंडिया आज फलीभूत हो रहा है। हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्र निर्माण में जो भी चुनौतियां आये हमें उनका डट कर सामना करना है, और अपने देश को उच्चतम शिखर पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि इस तरीके के आयोजनो से हम में राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना जागृत होती है।
इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती नोएडा के पदाधिकारियों जिसमें मुख्य रूप से एल.बी. सिंह, अमित सिंघल, सचिन, संदीप अग्रवाल, ईश्वर गिरी, मोहन सिंह के साथ-साथ सभी सदस्य और अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।


