लघु उद्योग भारती नोएडा ने औद्योगिक उन्नति में निवेश पर उ0प्र0 इन्वेस्टर्स समिट 2023 का किया आयोजन

लघु उद्योग भारती नोएडा ने औद्योगिक उन्नति में निवेश पर उ0प्र0 इन्वेस्टर्स समिट 2023 का किया आयोजन

नोएडा। लघु उद्योग भारती नोएडा द्वारा "औद्योगिक उन्नति में निवेश" उ0 प्र0 इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन सेक्टर 33 स्थित नोएडा हाॅट में अनंत भव्यता के साथ किया गया, जिसमें कि उद्यमी द्वारा 3000 हजार करोड़ स्वैच्छिक प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू  एवं नोएडा प्राधिकरण से विशेष कार्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश त्रिपाठी को सौंपी और सभी ने उत्साह पूर्वक यह आह्वान किया के भारतवर्ष में उद्यमियों के रहते हुए विदेशी निवेश लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप मेहता, प्रांत प्रचारक मेरठ अनिल भाई साहब ,विभाग प्रचारक कृष्णा भाई साहब, महा नगर सह कार्यवाह बलवंत भाई साहब एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा लघु उद्योग भारती के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के अंत में सभी उद्यमी ने राजस्थानी भोजन का आनंद लिया।