राम नवमी के पावन अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा
नोएडा। सेक्टर-56 में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर सेक्टर के ए, बी, सी, डी, ई, एफ एवं जी ब्लॉकों से होते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस पावन आयोजन में सेक्टर के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्साह एवं श्रद्धा से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से सेक्टर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर ओ.पी. गोयल, जी.के. बंसल, अमीर सिंह, विक्रम चतुर्वेदी, कपिल अग्रवाल, ओम प्रकाश, संजय अग्रवाल, रुचि अग्रवाल एवं अन्य अनेक सेक्टरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हम सभी सहभागी एवं सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


