अचानक अपने पिता के शव को लेकर थाने पहुंचा युवक

अचानक अपने पिता के शव को लेकर थाने पहुंचा युवक

गाज़ीपुर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की शुक्रवार की देर रात अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई । परिजन पुलिस को जानकारी देकर पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी नन्हकू चौहान 62 वर्ष लंबे समय से कासिमाबाद ब्लाक मुख्यालय के पास मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद नन्हकू चौहान अपने छोटे पुत्र प्रवीण चौहान के साथ रह रहे थे ।शुक्रवार की देर शाम नन्हकू चौहान की अचानक तबीयत खराब हुई तो बड़ा पुत्र देर शाम मजदूरी कर घर पहुंचा तो आनन फानन में आसपास के लोगों को सूचित कर इलाज के लिए मऊ जनपद ले गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई बड़े पुत्र अपने छोटे भाई द्वारा पिता की मौत को लेकर कोई विवाद ना हो इस को ध्यान में रखते हुए पिता नन्हकू चौहान का शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। शनिवार की सुबह पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिवार के तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है