ऐक्टिव एनजीओ ने आयोजित किया रंगारंग वार्षिक कार्यक्रम – “जुनून”
दुनिया का अपने तरह का 115 एनजीओ का अलग समूह
नोएडा एंटरप्रेंयूर्स एसोसिएशन ऑडिटोरियम में एक्टिव एनजीओ समूह द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम “जुनून” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति समर्पित 115 से अधिक एनजीओ के एक सशक्त नेटवर्क की उपलब्धियों और एकजुटता का उत्सव रहा।
कोरोना काल में कुछ संगठनों की पहल से शुरू हुआ यह समूह आज शहर का सबसे बड़ा ही नहीं, बल्कि अपनी विविधता और सहयोग की भावना के कारण दुनिया का एक विशिष्ट और मजबूत एनजीओ नेटवर्क बन चुका है। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संगठनों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नोएडा पंकज सिंह रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में समूह के कार्यों की सराहना की और समाज व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने हमेशा की तरह एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि एक सहयोगी साथी के रूप में ऐक्टिव एनजीओ के साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ऐक्टिव एनजीओ समूह ने समय के साथ एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाई है, जिसने अपने सदस्य संगठनों को कमिश्नर कार्यालय, डीएम कार्यालय और नोएडा प्राधिकरण जैसे प्रशासनिक संस्थानों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है।
कार्यक्रम के दौरान यह भी रेखांकित किया गया कि ऐक्टिव एनजीओ समूह की कोई औपचारिक पद संरचना नहीं है—यह एक ऐसा मंच है जहाँ सभी सदस्य समान रूप से योगदान के आधार पर कार्य करते हैं, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।
समापन पर समूह के एडमिन डॉ. अशोक श्रीवास्तव के अतुलनीय योगदान का विशेष उल्लेख किया गया, जिन्होंने इस पूरे नेटवर्क को जोड़कर एक मजबूत और प्रभावशाली मंच का रूप दिया। इस दौरानदूसरे एडमिन डॉ रंजन तोमर ने समूह के बनने से पांच साल तक के काल की उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित नागरिकों को दी , इस दौरान गीत , नुक्कड़ नाटिका , कविता पाठ , सम्मान समारोह आदि के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए , कार्यक्रम में विशेष रूप योगेंद्र नारायण , वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (रिटायर्ड ) , नॉएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना युवा क्रांति सेना की संरक्षक और समाजसेवी श्रीमती शालिनी सिंह , अनिल सिंह पूर्व मंत्री , एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे


