नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए 39 टीम का सम्मान, सफाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प
Lनोएडा। सेक्टर-39 के ई-ब्लॉक पार्क क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए की 14 सदस्यीय प्रबंध समिति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों सहित डीडी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह का भी सम्मान किया गया।
समारोह में करीब 150 लोगों ने भाग लिया। समारोह में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक खन्ना, उपाध्यक्ष संजय गोयल, महासचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अनिल खन्ना, कार्यकारिणी सदस्य अरुण गुप्ता और दिव्या बसीन के साथ आठों ब्लॉक के प्रतिनिधि मनोज सिंह, असीम ठुकराता, सौरभ शर्मा, संजीव गुप्ता, दीपिका Sharna तरुण खन्ना, संजीव भयाना और फतेह बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीडी आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, संजीव कुमार, सेक्टर-30 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जेपी उप्पल और एके सहगल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक खन्ना ने सभी सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरडब्ल्यूए की नई टीम मिलकर काम करेगी।
सेक्टर में सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने और नई टीम को सेवा का अवसर देने के लिए निवासियों का धन्यवाद किया। समारोह का आयोजन ई-ब्लॉक पार्क क्लब के सदस्यों की ओर से किया गया।


