अज्ञात हमलावरों ने कर दी बुजुर्ग की ईट से कूंच कर हत्या पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात हमलावरों ने कर दी बुजुर्ग की ईट से कूंच कर हत्या पुलिस जांच में जुटी

गाजीपुर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरछी गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक 70 वर्ष के बुजुर्ग का सर कूंच कर हत्या को अंजाम दे दिया ।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार तिरछी गांव की रामनाथ चौहान उम्र 70 वर्ष अपने घर में सोए हुए थे सुबह जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो देखा कि उनके सर को कुछ कर हत्या कर दी गई है इसके बाद रोने बिलखने की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और इस घटना की जानकारी दुल्लहपुर

पुलिस को दिया इस मौके पर जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी जयमंगली देवी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से आधा विश्वा जमीनी विवाद एक व्यक्ति से चल रहा था जिसमें शायद हत्या की वजह हो सकती है वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि इस हत्याकांड का कई बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा मृतक के तीन बेटा तीन बेटियां थी और सभी की शादी हो चुकी है सभी लड़के बाहर कमाते हैं जबकि छोटा बेटा रामचरण चौहान घर पर ही मौजूद रहकर कार्य करता है दुल्लहपुर पुलिस ने सुबह में घटना की जानकारी होने के बाद ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया इस संबंध में दुल्लहपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।