अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल ने किया नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का अभिनंदन 

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल ने किया नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का अभिनंदन 

नोएडा। सेक्टर 12 स्थित अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने बताया कि महेश चौहान जी बड़े ही सरल और सुलझे हुए इंसान है पार्टी ने इन्हे महानगर अध्यक्ष बनाकर हमारे बीच भेजा है, हम इनके उज्ज्वल भविष्य और कार्यकाल के लिए बधाई देते है, हमारा मानना है कि इनकी अगुवाई में नोएडा में भाजपा और अधिक मजबूती से कार्य करेगी, इनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता के चलते संगठन को एक नई दिशा मिलेगी।

इस स्वागत समारोह में डॉक्टर वीके गुप्ता,  अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सीए मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, सुधीर चंद्र पोरवाल, राजकुमार अग्रवाल, चंदगी राम, डीके मित्तल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।