आयुष उत्सव 2025: स्वस्थ जीवन, खुशहाल समाज - आयुष के साथ

नोएडा हाट, सेक्टर-33 में 28 से 30 मार्च तक आयुष उत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन आयुष चिकित्सा पद्धतियों, स्वास्थ्य नवाचारों और पारंपरिक चिकित्सा विधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्सव में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद से जुड़े कई सत्र आयोजित किए गए, जहाँ विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों पर अपने विचार रखे, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी नई जानकारियाँ मिलीं। 

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति 

आयुष उत्सव 2025 को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर प्रख्यात चिकित्सक डॉ। बिस्वरूप राय चौधरी, प्रख्यात मनोवैज्ञानिक उमेश शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सक अखलेश शर्मा, डॉक्टर राखी मेहरा और विश्व हिंदी परिषद के महासचिव विपिन कुमार  एवं क्षेत्र के दिग्गजों ने अपने विचार साझा किए और आयुष पद्धतियों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला 

स्वास्थ्य और जागरूकता का संगम 

आयुष उत्सव 2025 में हज़ारों लोगों ने भाग लिया और प्राकृतिक चिकित्सा, योग, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और सिद्ध चिकित्सा पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस आयोजन में आयुष से जुड़े विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाएं, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और निशुल्क परामर्श शिविर भी आयोजित किए गए। 

विशेष आकर्षण 

✔ मिलेट्स और आयुर्वेदिक उत्पादों की प्रदर्शनी
✔ योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञ सत्र
✔ हेल्थ चेकअप और डाइट काउंसलिंग
✔ आयुर्वेदिक उपचार के लाइव डेमो 

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा। आयुष उत्सव 2025 की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियाँ आज भी प्रासंगिक हैं और आधुनिक स्वास्थ्य समाधान प्रदान कर सकती हैं।