बैंकॉक और म्यांमार में आए भीषण भूकंप की आंखो देखी सुनाई श्यामप्रेमी अशोक टिबडेवाल ने
शुक्रवार को बैंकॉक और म्यांमार में आए भूकंप में श्री खाटू श्याम बाबा के परम भक्त और देश दुनिया में मशहूर अश्रो ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन अशोक टिबडेवाल पर बाबा श्याम की असीम कृपा हुई और भीषण भूकंप के बावजूद भी वे पूरी तरह से सकुशल हैं।
गौरतलब है कि म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।
अशोक टिबडेवाल ने बताया कि भीषण भूकंप के दौरान वे बैंकॉक में अपने अपार्टमेंट में मौजूद थे और श्री खाटू श्याम बाबा के आशीर्वाद का कमाल है कि इतने भीषण भूकंप के बावजूद भी वे पूरी तरह से सकुशल हैं।
श्याम सेवादार राजेश भारद्वाज से फोन पर हुई वार्तालाप में अशोक टिबडेवाल ने बताया कि शुक्रवार को आए भूकंप के दौरान वे बैंकॉक में अपने टावर की 19वीं मंजिल के अपने अपार्टमेंट में थे और भूकंप आने पर वे पूरे समय बाबा श्याम का नाम जप रहे थे और बाबा के आशीर्वाद से वो और उनकी बिल्डिंग सुरक्षित रहे, इसके अलावा म्यांमार में स्थित उनके 2 ऑफिसों के आसपास की सभी इमारतें ध्वस्त हो गईं थी लेकिन उनके आफिसों का बाल भी बांका नहीं हुआ।


