डॉ.अब्दुल हकीम इलाही को अनीस हैदर ने सामना पंजाब आना का दिया आमंत्रण पत्र 

डॉ.अब्दुल हकीम इलाही को अनीस हैदर ने सामना पंजाब आना का दिया आमंत्रण पत्र 

गुलशन अब्बास नकवी  

दिल्ली। पंजाब के समाना में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सालाना मजलिस में शामिल होने के लिए डॉ. अब्दुल हकीम इलाही को दिया आमंत्रण पत्र। मोहम्मद अनीस हैदर के साथ पत्रकार गुलशन अब्बास नकवी ने डॉ. अब्दुल हकीम इलाही से मुलाकात कर दिया आमंत्रण पत्र, 21-22 नवंबर को होगा भव्य आयोजन।

पंजाब के समाना स्थित दरगाह-ए-आलिया मशहद-ए-हिंद में आगामी 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय सालाना मजलिस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में दरगाह-ए-आलिया मशहद-ए-हिंद के संरक्षक (पैट्रन) मोहम्मद अनीस हैदर ने ओर पत्रकार गुलशन अब्बास नकवी ने डॉ. अब्दुल हकीम इलाही से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया और आमंत्रण पत्र भेंट किया।

गौरतलब है कि डॉ. अब्दुल हकीम इलाही भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि हैं। इस अवसर पर उनके समक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।

दरगाह-ए-आलिया मशहद-ए-हिंद, समाना (पंजाब) में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सालाना मजलिस में देशभर से जायरीन, प्रतिष्ठित उलेमा-ए-दीन, शोहरा-ए-हजरात और विभिन्न अंजुमनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में लोगों को एक मंच पर एकत्रित करना है।

इस आयोजन में मोहम्मद अनीस हैदर पैट्रन, जैगम अब्बास चेयरमैन तथा शब्बीर हुसैन जनरल सेक्रेटरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

आयोजकों ने देशभर के जायरीन और अकीदतमंदों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। यह दो दिवसीय आयोजन 21 एवं 22 नवंबर 2026 को दरगाह-ए-आलिया मशहद-ए-हिंद, समाना, पंजाब में आयोजित होगा।