आंखों में आंसू और हाथों में दो लाख रुपए लेकर एडीएम कोर्ट पहुंची बुजुर्ग महिला
गाजीपुर ,गाजीपुर में भ्रष्टाचार किस स्तर पर फैला हुआ है इसका एक नमूना देखने को मिला
कलेक्ट्रेट में एक वृद्ध महिला का एक लाख रुपये और सोने का जेवर लेकर कार्यालयों में घूमकर रोते हुए वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि एक बड़े अधिकारी के पेशकार ने आदेश के लिए दो लाख रुपये रिश्वत मांगे थे। सदर एसडीएम जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकली, वृद्धा पैर पर गिरकर न्याय की गुहार लगाते भी दिख रही है। सदर एसडीएम ने वृद्धा को व्यथा सुनकर जांचकर का आश्वासन देती दिख रही हैं।
वृद्धा सुधा देवी दिलदारनगर के वार्ड नंबर एक की रहने वाली हैं। उनका आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर काट रही पीड़िता का आरोप है कि अपने पक्ष में फैसला लिखवाने के लिए पेशकार ने दो लाख रुपये रिश्वत मांगा। किसी तरह जुटाकर एक लाख नगद और एक लाख सोने के जेवर लेकर उनको देने के लिए आई थी।
मुझे कार्यालय के बाहर बैठा दिया गया। आरोप लगाया कि बाद में जानकारी हुई कि विपक्षी से रुपये लेकर फैसला बदल दिया गया है। महिला हाथों में एक लाख रुपये नगद और सोने की सिकड़ी लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में रोते-बिलखती दिखाई पड़ी। थोड़ी ही देर में वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वह रो- रोकर न्याय की गुहार लगा रही थी।
शोर सुनकर एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा मौके पर जैसे ही पहुंची, पीड़िता ने उनके पैर पकड़कर न्याय मांगा। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि महिला से सभी कागजात लेकर मामले की जांच कराई जाएगी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।


