बच्चियों को शिक्षा और सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे: राहुल वर्मा
नोएडा। कार्तिक कुंज सोसायटी डी ब्लॉक सेक्टर 44 नोएडा स्थित जिला कार्यालय पर महिला उन्नति संस्था की मासिक समीक्षा बैठक हुई, बैठक मे जिला अध्यक्ष रेनूबाला शर्मा ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं उनके आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की और संगठन के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आगे की रणनीति बनाई गई।

संस्था के संस्थापक डॉक्टर राहुल वर्मा ने पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि नए शिक्षण सत्र में ज्यादा से ज्यादा लड़कियों और बच्चियों को शिक्षा और सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे , मिशन शक्ति अभियान के तहत जगह-जगह जागरूकता शिविर लगाए जाने की बात कही
बैठक के अंत मे संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिसमें सविता भाटी को जिला उपाध्यक्ष,रीना राज को सचिव ग्रेटर नोएडा वेस्ट ,किरण त्यागी को सचिव नोएडा महानगर, राखी शर्मा जिला सचिव, दक्ष शर्मा सचिव नोएडा महानगर एवम सरिता सिंह ओर चारु आर्य को सदस्य बनाया गया।


