नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल के चुनाव प्रारंभ

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के पार्टी लेवल पर चुनावों की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जिसमे सर्वप्रथम बूथ लेवल के चुनाव के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के मंत्री धर्मेंद्र नन्दा के निवास पर नोएडा सेक्टर 50 मे, निर्वाचन अधिकारी नमिता शर्मा के नेत्रत्व मे बूथ संख्या 222 से लेकर 228 तक के बूथ अध्यक्षों का चुनाव किया गया।
बूथ अध्यक्षों के चुनाव में बूथ संख्या 224 की अध्यक्ष ईरा गुलाटी बूथ संख्या 225 के श्याम नारायण, बूथ संख्या 226 के जंगी लाल कपूर, बूथ संख्या 227 की तान्या कपूर और बूथ संख्या 228 के बूथ अध्यक्ष अनिल साहनी को सर्वसमती से बूथ अध्यक्ष चुना गया, इसके साथ ही सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने बूथों की 12 सदस्यों की कमेटियों का भी गठन किया गया जिसमे कम से कम तीन महिला सदस्यों का होना जरूरी था, का गठन करके उसकी एक कॉपी निर्वाचन अधिकारी को दी गई।