योद्धा को भेजकर कमांडर का लापता होना है हार का कारण- ओमप्रकाश राजभर
लखनऊ, मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में हार स्वीकार है जनता को जितना समझा सके हैं समझाया है लेकिन बहुजन समाज पार्टी जब-जब भाजपा को जिताने का काम करेगी तब तक भाजपा जीतती रहेगी । समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एसी वाले कमरों में बैठकर नहीं अब बाहर निकल कर थोड़ा धूप का भी आनंद लेना पड़ेगा गांव में जाना पड़ेगा उनके बीच में बात करना होगा साथ ही शिष्टाचार पेश करना होगा खाली विधानसभा मे भाषण दे देने से बात नहीं बनेगा जनता के बीच में पार्टी संगठन के साथ मिलकर कार्य करना होगा वही राजभर ने कहा है कि भाजपा 24 घंटे चुनावी मूड में रहती है और समाजवादी पार्टी प्रमुख जब चुनाव का बिगुल बज जाएगा अधिसूचना जारी हो जाएगी नामांकन का अंतिम दिन रहेगा तब प्रत्याशी उतारेंगे अब ऐसा नहीं होगा सपा प्रमुख कमरे में बैठकर चुनाव नहीं लड़ सकते कम से कम एक टीम भावना से काम करते हुए चलना पड़ेगा । हम सब धूप में जूझ रहे हैं और वह लखनऊ में बैठकर एसी का मजा ले रहे हैं । राजभर ने कहा कि अगर देखा जाए तो योद्धा को भेजकर कमांडर लापता है, समाजवादी पार्टी को इस चुनाव से सीख लेना चाहिए हमने अपनी भूमिका निभाई जितना क्षमता रहा उतना काम किया चुनावी रण में संगठन का ना होना एसी कमरे से बाहर ना निकलना हार का कारण है जब इंजन चलता है तो दो चार डब्बे भी चल जाते हैं पर इंजन ही नहीं चलेगा तो डब्बा तो कबाड़ होगा ही


