भाजपा की सरकार विकास की सरकार है - ओमवीर अवाना

भाजपा की सरकार विकास की सरकार है - ओमवीर अवाना

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने गाज़ियाबाद स्थित वार्ड नं- 4 माता कॉलोनी गाजियाबाद में भाजपा नगर निगम प्रत्याशी गोपाल सिसोदिया के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क करके लोगो से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने का अनुरोध किया।  

किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास की सरकार है इसलिए आप सभी लोगों से अपील करने आया हूं कि नगर निगम का चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल और निगम पार्षद प्रत्याशी गोपाल सिशोदिया को अपना कीमती वोट देकर विजय बनाएं।

इस मौके पर जिला महामंत्री घनस्याम यादव, जिला मंत्री विजय अवाना, कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला कार्यकारणी सदस्य विष्णु शर्मा ,  मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा  सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।