राजपूताना विकास महासभा ने तपती गर्मी में राहगीरों को शरबत

राजपूताना विकास महासभा ने तपती गर्मी में राहगीरों को शरबत

नोएडा। मंगलवार को भारत के महान सपूत महानायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर राजपूताना विकास महासभा गौतम बुद्ध नगर द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए तपती गर्मी में राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर सेवा की। मेन रोड सेक्टर 34 पर आयोजित मीठे पानी की छबील में लगभग 2000 राहगीरों को राजपूत समाज के सेवादारों ने मीठा पानी पिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया l

इस आयोजन की शुरुआत राजीव सिंह एसपी इंटेलिजेंस गौतम बुध नगर, गृह मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके की गई तथा आए हुए सभी आगंतुकों ने महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि भेंट की l

 मुख्य रूप से राजीव सिंह जी एम पी सिंह, परविंदर शेखावत, महासभा के अध्यक्ष एस पी सिंह चौहान, उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह गौर, महासचिव नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष ललित चौहान, सुनील राजपूत , गुलाब सिंह, सुभाष चौहान, रवि कुमार, भूप सिंह, मधुर सिंह आदि ने सेवा की l