मुकेश गुप्ता अध्यक्ष और लाल जी गुप्ता प्रबंधक चुने गए

गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री दुर्गा पूजा कमेटी जंगीपुर की शारदीय नवरात्र में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा और दशहरा मेला के आयोजन के लिए प्राथमिक विद्यालय में सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई । बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया गया l और पुनः सर्वसम्मति से से मुकेश गुप्ता को दुर्गा पूजा कमेटी का अध्यक्ष , पवनसुत गुप्ता को कोषाध्यक्ष ,लालजी गुप्ता को प्रबंधक चुना गया।

इस पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा की आगामी पूजा कार्यक्रम और दशहरा मेला जंगीपुर का अपने आप में एक भव्यता के साथ आकर्षण का केंद्र होगा । साथ ही प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी होगी