जब कामख्या धाम पहुंचीं अनुराधा राय और बंदना राय

जब कामख्या धाम पहुंचीं अनुराधा राय और बंदना राय

गहमर। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय व प्रत्याशी पुत्री वंदना राय, बड़ी बहू अनुराधा ने गुरुवार को कामख्या धाम मंदिर पर दर्शन पूजन कर टिसौरा,लहुआर, सैदाबाद में घर घर सम्पर्क किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो तथा पार्टी के विचारों को बताया। इस मौके पर अनुराधा राय ने कहा की जनपद पूरे पांच साल विकास विहीन पड़ा हुआ था सिर्फ जनपद के प्रतिनिधित्व करने वाले का नाम अखबारों में बना हुआ था उनके द्वारा जनपद के विकास के लिए किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई आज जरूरत है जिस प्रकार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए पहल किया जा रहा है ठीक उसी प्रकार जनपद के कोने-कोने तक विकास की गति पहुंचाया जा सके इसके लिए विश्वास ही विकास का प्रतिक होगा।इस अवसर पर किरन सिंह, माया सिंह, सुनिता सिंह, सरोज राय, रम्भा राय, रोली विश्वकर्मा, चंद्रकला राजपूत, गुड्डी पांडेय, लालमुनी गोड उपस्थित रही।