भगवा त्रिशूल यात्रा हरिद्वार पहुंची, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

भगवा त्रिशूल यात्रा हरिद्वार पहुंची, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

भगवा त्रिशूल यात्रा 7 मार्च की शाम हरिद्वार पहुंची, जहां महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज (निरंजनी अखाड़ा) के सान्निध्य में सरवानंद घाट पर 120 त्रिशूलों का अभिषेक किया गया। हजारों श्रद्धालुओं और संत समाज की उपस्थिति ने इस आयोजन को दिव्यता प्रदान की।

अब यात्रा हरिद्वार से चंडीगढ़, हरियाणा के विभिन्न जिलों से होते हुए 25 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पहुंचेगी, जहां कैलाश खेर भक्ति संध्या में शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे।

IMPC के राष्ट्रीय महामंत्री एवं AVPL इंटरनेशनल के चेयरमैन दीप सिहाग सिसाय ने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म के पुनर्जागरण और आध्यात्मिक जागरूकता का विराट अभियान है, जिसे डिजिटल तकनीक के माध्यम से विदेशों में बसे करोड़ों भारतीयों से भी जोड़ा जा रहा है।

IMPC के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यह यात्रा आस्था, मंदिरों के संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संकल्प है।