मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मिले भाग्योदय प्रमुख राम महेश मिश्र
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम महेश मिश्र ने राजधानी लखनऊ में भेंट की। लोक भवन सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई इस मुलाकात में उन्होंने प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया को भाग्योदय फाउंडेशन की जानकारी दी। उन्होंने भाग्योदय प्रकाशन द्वारा सद्यप्रकाशित पुस्तक "समग्र व्यक्तित्व निर्माण एवं सफल जीवन के 108 महत्वपूर्ण सूत्र" की प्रति मुख्य सचिव को भेंट की। ज्ञातव्य हो, इस पॉकेट बुक का विमोचन पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा किया गया था।
इस शिष्टाचार भेंट वार्ता में भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सरोज कुमार दीक्षित विशेष रूप से मौजूद रहे। ज्ञातव्य हो, मनोज कुमार सिंह अनेक जनपदों में जिला मजिस्ट्रेट तथा मंडलों में कमिश्नर के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कई विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव आदि पदों पर सेवारत रहे। उन्होंने प्रान्त के कृषि उत्पादन आयुक्त समेत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में भी उच्च पदों पर सेवाएं दीं।
सम्प्रति मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश शासन में मुख्य सचिव के अलावा चेयरमैन आईआईडीसी, चेयरमैन पिकप, सीईओ उपीडा, सीईओ उपशा के अलावा उ.प्र.कृषि विविधीकरण परियोजना के भी प्रमुख हैं। मिश्र ने बताया कि बीती शताब्दी के अन्तिम वर्षों में, विश्व बैंक की इस परियोजना के सृजन एवं विकास काल में हम राज्य सरकार के सम्बंधित विभाग में सेवारत थे और उसमें हमारा भी समुचित योगदान रहा था।
भाग्योदय प्रमुख राम महेश मिश्र ने रांची मूल के मनोज कुमार सिंह को एक श्रेष्ठ प्रशासक बताया।


