चर्चित थप्पड़ बाज थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा पर हुई कार्यवाही, अब देवेंद्र सिंह यादव होंगे बिरनो थानाध्यक्ष

चर्चित थप्पड़ बाज थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा पर हुई कार्यवाही, अब देवेंद्र सिंह यादव होंगे बिरनो थानाध्यक्ष

गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभाग में किरकिरी कराने वाले थप्पड़ बाज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा को बिरनो से तत्काल प्रभाव से करीमुद्दीनपुर थाने पर किया गया स्थानांतरण कर दिया है। बीते दिनों एक ग्राम प्रधान को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आए थे शैलेश मिश्रा ग्राम प्रधान संगठन ने भी जैसे ठान लिया था बिरनो थाने से शैलेश मिश्रा को है हटाना चर्चा था कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते हैं बिरनो थानाध्यक्ष । अब करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव होंगे बिरनो थानाध्यक्ष।

शैलेश मिश्रा पर कार्यवाही के लिए आज प्रधान संगठन मिला था पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से 9 तारीख को सरजू पांडे पार्क में प्रधान संगठन ने दिया था धरना प्रदर्शन की चेतावनी इस कार्यवाही के बाद जहां प्रधान संगठन की हुई है जीत वहीं बिरनो थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा के कुछ चहेतों का नहीं चला सिक्का इस कार्रवाई के बाद ग्राम प्रधानों की जीत मानी जा रही है। 

कार्यवाही की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संगठन और क्षेत्रीय सामाजिक जनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है बिरनो ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन राजेंद्र यादव पप्पू ने बताया कि जनप्रतिनिधियों का जो सम्मान नहीं करेगा उसके लिए इसी तरह एक स्वर में कार्यवाही कराने के लिए जन प्रतिनिधि एक मंच पर दिखाई देंगे।