लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया गया जन्मोत्सव, 11 फीट शिवलिंग रही आकर्षण का केंद्र

लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया गया जन्मोत्सव, 11 फीट शिवलिंग रही आकर्षण का केंद्र

नोएडा। सेक्टर-56 स्तिथ लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी की अदभुत रंग बिरंगी रोशनी की सजावट के मध्य “कृष्ण जन्मोत्सव" का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ 03 सितंबर से बच्चों के मनमोहक नृत्य कार्यक्रम, भजन संध्या, लद्दूगोपाल का मध्य- रात्रि में अभिषेक व भक्तों के लिए विशेष भोजन प्रसाद से ही आरंभ हो गई थी।

मंदिर ट्रस्टी जगमोहन सेठ ने बताया कि 04 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम 6.30 बजे से प्रारंभ हो गया था व्यवस्था के लिए मंदिर समिति द्वारा सीसीटीवी d (20 कैमरे से लैस) मंदिर के कोने कोने पर निगरानी का प्रबंध किया गया था वहीं सिक्योरिटी का प्रबंध 20 प्राइवेट गार्ड्स व स्थानीय पुलिस (जिसमें मंदिर के अंदर  महिला पुलिस द्वारा) ने बहुत ही शालीनता से निभाया।

उन्होंने बताया कि बर्फ़ का 11 फीट ऊँचा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा और मंदिर के गीता भवन में स्वचालित भगवान कृष्ण की झांकियाँ कृष्ण- सुदामा मिलन, कृष्ण जी का अर्जुन को विराट स्वरूप के दर्शन कराना, अर्जुन को कुरुछेत्र युद्ध आरंभ होने से पहले गीता उपदेश देना (रंगीन शीशों के अतिमोहक कार्य हुए सुंदर घोड़ों वाले रथ पर ), द्रौपदी चीरहरण , व, गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उँगली पर उठा कर इंद्र के प्रकोप से गोकुल वासियों की रक्षा करते हुए ), भक्तों का मनमोह रहीं थीं। वहीं वैष्णोदेवी व अमर नाथ जी की गुफा पर भक्तों की क़तार रात्रि 12 बजे तक भी समाप्त नहीं हुई।

मंदिर ट्रस्टी जी. के. बंसल ने बताया कि मुख्य मंदिर में झूले पर बाल कृष्ण को झूला झूलाने का मोह कोई भी नहीं छोड़ पाया। झूले की व्यवस्था मंदिर महिला मण्डल ने प्रति वर्ष की भाँति अति कुशलता से सँभाली। रात्रि 12 बजे आरती होने तक तक़रीबन 10 से  12 हज़ार भक्तों ने दर्शन किए और व्रत का विशेष प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर डॉ महेश शर्मा सांसद व पूर्व मंत्री, पंकज सिंह  विधान सभा सदस्य उत्तर प्रदेश, , कैप्टन विकास गुप्ता दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर व महेश चौहान भाजपा महानगर अध्यक्ष, दीपक विज चेयरमैन पंजाबी विकास मंच और मंदिर समिति के चेयरमैन डा डी के मोदी  व अन्य लोग एस. एस. सचदेव, संजीव पुरी आदि ने बालगोपाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंदिर की प्रबंध समिति के आर. एन. गुप्ता, ओ. पी. गोयल, आर. के. भट्ट, ए.के. गुप्ता, हरीश सभरवाल, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा, आरडव्लू के पदाधिकारी संजय मावी, हरीश जुगरान, अमीर सिंह, आदि, बाल गोपाल की सखियाँ (मंदिर महिला मंडल ) निर्मल हांडा , मंजु सेठ, मधु भट्ट, वंदना बंसल, मीनू खाँडपुर, सीता सभरवाल, सुषम मंधार, दीपा नारंग , अर्चना नारंग, मिसेज़ बंसल, पांडे, कुंडू, सरोज, कामिनी , विनीत कपूर, आदि सभी ने भक्तों का अत्यंत उत्साह से स्वागत किया।