आईएमएस में मुक्त संवाद का आयोजन
नोएडा।PNI News। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने छात्रों के लिए मुक्त संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कोरोना से जुड़े तथ्य एवं मिथक पर अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत-संगीत एवं कविता के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रत्येक छात्रों को 5 मिनट का समय दिया गया। जिसमें वे कोविड से जुड़ी तथ्य या मिथक पर अपने विचार प्रकट कर सके। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में छात्रों ने रेडियो जिंगल, गीत-संगीत एवं काव्य की प्रस्तुति के माध्यम से भी अपने विचार प्रकट किए।
वहीं वर्षा छबारिया ने बताया कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता एवं युवाओं की सजग भागीदारी को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए टीकाकरण का हिस्सा बने। जिससे भविष्य में हम स्वस्थ समाज की कल्पना कर सके।


