नोएडा में हुआ बुक्स एक्सचेंज फेयर

नोएडा में हुआ बुक्स एक्सचेंज फेयर

गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) द्वारा नोएडा में बुक्स एक्सचेंज फेयर (पुस्तक आदान-प्रदान मेला) का आयोजन फोनरवा के प्रांगण में किया जिसमें दर्जनों अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने सभी अभिभावकों व सदस्यों को धन्यवाद देते हुए बताया कि स्कूल पुस्तकों को सूची बाह्य पुस्तक विक्रेताओं को नहीं दे रहा है अभिभावकों को मज़बूरी में क़ीमती पुस्तकें खरीदने पड़ रही है कुछ स्कूल अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं उनके बच्चों की पुस्तकें बदल कर नई पुस्तकें लेने को विवश किया जाता है। पुस्तकों को बनाने के लिए लाखों वृक्षों को काटा जाता है। पुस्तक मेले में पुस्तकों के आदान प्रदान से वृक्षों को कटने से बचाया जा सकता है।

जीपीडब्ल्यूएस के अध्यक्ष कपिल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी  गीता विद्यार्थी, विजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र नंदा, जे. एस. बेदी, अमित ऋषि आदि ने बुक्स एक्सचेंज फेयर (पुस्तक आदान- प्रदान मेले) को सुचारू रूप से चलाने के लिये कड़ी मेहनत की। 

जीपीडब्ल्यूएस की टीम ने फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा व महासचिव के. के. जैन को सहयोग के लिये धन्यवाद दिया ।