लखनऊ: पण्डित विकास शुक्ल अध्यक्ष बने हिन्दू जागरण मंच महानगर

लखनऊ: पण्डित विकास शुक्ल अध्यक्ष बने हिन्दू जागरण मंच महानगर

लखनऊ।PNI News। कैसरबाग स्थित प्रदेश कार्यालय पर अपराह्न हिन्दू जागरण मंच महानगर लखनऊ की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख विकास शुक्ल ने महानगर लखनऊ कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि पंडित विकास शुक्ल को अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रांतीय महामंत्री ने आज कार्यकारिणी की घोषणा की, इसमें डाक्टर समर को मंत्री महानगर, कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित अग्रवाल, वीरांगना वाहिनी अध्यक्ष पद पर मीनू जी ,महामंत्री पद पर नैन्सी सिंह, के नाम की घोषणा हुई। उन्होंने बताया कि लखनऊ उत्तर जिला/भाग कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर ज्ञान सिंह अमेठिया,महामंत्री पद पर पदमाकर मिश्र, मंत्री निशांत अग्निहोत्री,विधि प्रमुख रजनीश कुमार, विरांगना वाहिनी की महामंत्री संतोष कुमारी,प्रचार प्रमुख संजय गुप्ता,थाना प्रमुख अलीगंज पांडे , कृष्णा नगर विवेक श्रीवास्तव, थाना मड़ियांव प्रमुख प्रांशु गुप्ता,गाजीपुर प्रमुख संदीप सिंह, इंदिरानगर प्रमुख राजन पांडेय,चिनहट प्रमुख ज्ञान प्रकाश,युवावाहिनी थाना गोमतीनगर प्रमुख हिमांशु सिंह के नामों की घोषणा हुई।
महानगर लखनऊ कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। क्षेत्र संगठनमंत्री शिव कुमार ने महानगर कार्यकारिणी से आगामी योजनाओं और विशेष कार्यो को लेकर चर्चा की।