13 अप्रैल को होगा उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

13 अप्रैल को होगा उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक एनसीआर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा एवं प्रांतीय कार्यालय प्रमुख सुनील पाण्डेय ने भी शामिल हो कर उद्योग मंच की स्थापना और 13 अप्रैल 2022 को उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह व आईटी सेल की जरुरत के बारे में बताया।

चर्चा के उपरांत मुख्य अतिथि मुकुंद बिहारी मिश्रा एवं सुनील पाण्डेय का सम्मान किया गया उसके उपरांत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपस्थिति सभी पदाधिकारियों ने महामंत्री सुधीर चंद्र पोरवाल से केक कटवाया व मिठाई खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनायें दे कर जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर उ. प्र .उद्योग व्यापार मंडल के ज़िला सलाहकार पियूष द्विवेदी, अध्यक्ष सुमित मोदी, महामंत्री सुधीर चन्द्र पोरवाल, महिला बिंग की चेयरमैन कुम्मू जोशी भटनागर, कोषाध्यक्ष रमाकांत गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं नरेश बंसल एवं युवा बिंग अध्यक्ष अमित पोरवाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।