विश्व पुस्तक मेले में प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकों का हुआ विमोचन

विश्व पुस्तक मेले में प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकों का हुआ विमोचन

विश्व पुस्तक मेला 2026 में इस बार सेना की शौर्य और प्रज्ञा को नमन किया जा रहा है। इस बार 10-18 जनवरी, 2026 तक आयोजित इस पुस्तक मेले की थीम भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य एवं प्रज्ञा @75 है। पुस्तक मेला में थीम मंडप की डिजाइन भी भारत की सैन्य विरासत के 75 वर्षों का एक ऐतिहासिक और निर्णायक पड़ाव प्रस्तुत कर रहा है। पुस्तक मेले में करीब 35 देशों सहित 3000 स्टॉल और 1000 प्रकाशक शामिल हैं।  पाठक नई प्रकाशित पुस्तकों को देख, पढ़ और समझ रहे हैं।  इस दौरान विमोचित हो रही कई पुस्तकों कई नमकीन साहित्यकार प्रकाश कुमार पाठकों से रूबरू हो रहे हैं।

नीतू राय का कविता संग्रह का विमोचन

विश्व पुस्तक मेला, 2026 में इंडिया नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टॉल पर लेखक नीतू सिंह राय की पुस्तक 'इतिहास और भविष्य के मध्य खड़ा वर्तमान' का विमोचन हुआ। लेखक नीतू रॉय ने कहा कि पुस्तक में 51कविताएं हैं, जो प्रेम, राजनीति और समाज सहित विभिन्न विषयों पर वर्तमान परिदृश्य को इतिहास और भविष्य के बीच पाठकों से संवाद किया गया है। इस दौरान स्टॉल पर कवि नवनीत पाण्डेय की  'पापा मैंने लिखी कविता' बाल कविता का भी विमोचन हुआ। विमोचन के मौके पर कई शहरों से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकारों में मौजूद रहकर अपने विचार रखे।

साहित्यकार चित्रा मुद्गल ने राजीव मुद्गल की पुस्तक का किया विमोचन

इंडिया नेटबुक्स के स्टॉल पर लेखिका डॉ.सविता चड्ढा की पुस्तक 'अपनी राम कहानी, लेखिका आशमा कौल की 'औरत माटी और प्रेम की कविताएं' संग्रह का भी विमोचन हुआ। जबकि राजीव मुद्गल की अंग्रेजी भाषा में किताब The Courtesan and The Saint' का विमोचन प्रसिद्ध साहित्यकार चित्रा मुद्गल ने किया। विमोचन पर इंडिया नेटबुक्स के निदेशक डॉ. संजीव कुमार और डॉ. मनोरमा ने लेखक और लेखिकों को उनकी पुस्तकों के विमोचन पर बधाइयां दीं। इस मौके पर डॉ. मुक्ता, डॉ. बृजेंद्र त्रिपाठी, डॉ.अंजू क्वात्रा, डॉ. कविता सिंह प्रभा, उमंग जॉली सरीन, शकुंतला मित्तल, आसमा कौल, डॉ. कविता मल्होत्रा, डॉ. कल्पना पांडेय, वीणा अग्रवाल, डॉ. रेखा मित्तल, सविता सयाल और सुरक्षा खुराना आदि रहे।

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में जहां इंटरनेशनल इवेंट्स कॉर्नर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की लेखकों की वार्ता सुनने का मौका मिल रहा है, वहीं थीम मंडप, बाल मंडप, लेखक मंच, ऑथर्स कॉर्नर में लेखक, पाठक और श्रोताओं का समागम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है।