जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था ने सीडीएस दिवंगत बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था ने सीडीएस दिवंगत बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

नोएडा।PNI News। कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रेश लेंडिंग में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अधिकारी जनरल बिपिन रावत जी समेत शहीद हुए 11 सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि।

जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था (रजि.) द्वारा स्तिथ शहीद स्मारक सेक्टर-29 नोएडा कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रेश होने के कारण हेलीकॉप्टर में सवार देश के प्रथम सी.डी.एस जनरल बिपिन रावत जी समेत उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य अधिकारियों के निधन पर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा सभी सैनिको को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।