35,000 फीट की ऊंचाई पर मिला चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रशंसा पत्र

35,000 फीट की ऊंचाई पर मिला चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रशंसा पत्र

नोएडा।  चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा 10 सालों से समाज के बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा जन-जन तक पहुंचने लगी है।

बुधवार को प्रिंस जब एयर इंडिया में सफर कर रहे थे उस दौरान 35,000 फीट की ऊंचाई पर चेतन (केबिन एग्जीक्यूटिव) ने उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्य कई बच्चों को शिक्षित बना रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उनके काम के लिए सम्मानित किया था।

आसमान में मिला यह सम्मान उनके लिए एक यादगार और भावुक क्षण रहा। संस्था द्वारा संचालित चैलेंजर्स की पाठशाला और पाठशाला आन व्हील्स जैसी पहलों के माध्यम से ऐसे बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक कारणों से शिक्षा के अवसर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा, 35,000 फीट की ऊंचाई पर मिला यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि चैलेंजर्स ग्रुप की पूरी टीम और उन सभी बच्चों का है, जिनके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।