लघु उद्योग भारती की समस्त 18 मंडलो की फैसिलिटेशन कौंसिल की हुई बैठक

लघु उद्योग भारती की समस्त 18 मंडलो की फैसिलिटेशन कौंसिल की हुई बैठक

लघु उद्योग भारती की समस्त 18 मंडलो की फैसिलिटेशन कौंसिल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में की गई ।
मुख्य वक्ता लाडली प्रसाद रहे जिनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।लघु उद्योग भारती ने प्रण लिया है कि एक भी उद्योग को बंद नही होने दिया जाएगा। कौंसिल में आने वाले समस्त विवादों का निपटारा जल्द से जल्द 2 या 3 तारीखों में कर दिया जाएगा। विक्रेता समाधान पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत कॉउन्सिल तक पंहुचा सकता है।

बातचीत के माध्यम से हल नहींं निकलने पर मासिक चक्रवृद्धि ब्याज के साथ साथ बैंक ब्याज से तिगुनी ब्याज दर के साथ खरीददार को अवार्ड किया जाएगा। यह व्यवस्था समस्त प्रदेशो के खरीददार पर लागू होगी। एक्सपोर्ट करने वालो के लिए यह सुविधा तभी लागू होगी जबकि विदेश में बैठे खरीददार का एजेंट या कार्यालय भारत मे कहीं भी हो। इस बैठक में प्रदेश के समस्त मुख्य पदाधिकारी मौजूद रहे।