नोएडा, कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे और पन्नी की झुग्गियों में रहने को मजबूर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा “जन शीत रक्षक” अभियान के अंतर्गत लगातार कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत नोएडा के सेक्टर 16, 33, 8, 82, 63 सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। अब तक इस अभियान के माध्यम से 1000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जा चुकी है।

चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया, हमारी टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और हमारी पूरी कोशिश है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए, ताकि वे इस कड़कड़ाती ठंड में सुरक्षित रह सकें।

संस्था का यह मानना है कि समाज के हर वर्ग को मिलकर ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान होकर अपनी जान न गंवाए। इस अभियान में रौशनी, गौरीशंकर, मनीष, आदर्श, विनीत, विजय, मंजीत आदि सदस्य की भूमिका अधिक है।