सुनील गुप्ता बने अग्रवाल मित्र मंडल के नए अध्यक्ष

सुनील गुप्ता बने अग्रवाल मित्र मंडल के नए अध्यक्ष

नोएडा।PNI News। अग्रवाल मित्र मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव 2021-2022 के लिए रविवार को अग्रसेन भवन मैं संपन्न हुआ जिसमें सुनील गुप्ता पैनल के सभी पदाधिकारी विजय घोषित हुए।
चुनाव अधिकारी बलराज गोयल ने बताया कि इस बार अग्रवाल मित्र मंडल के चुनाव के लिए 2 पैनल सामने आए जिसमें एक पैनल सुनील गुप्ता और दूसरा पैनल राजीव गोयल का था। जिसमें सुनील गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रतिद्वंदी राजीव गोयल को 918 वोटों से हराया वहीं महासचिव पद पर लड रहे विकास बंसल ने राजेंद्र गर्ग को 913 वोटों से हराया और कोषाध्यक्ष पद पर लड़ रहे मनोज गोयल ने अनिल गोयल को 916 वोटों से परास्त किया। सुनील गुप्ता पैनल के उपाध्यक्ष पद पर लड़ रहे सुरेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल एवं सचिव पद पर कुलदीप गुप्ता, सुशील सिंघल, मुकेश गुप्ता सह सचिव पद पर अमीश राजवंशी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, योगेंद्र बंसल सह कोषाध्यक्ष पुनीत गर्ग विजयी रहे।
चुनाव अधिकारी बलराज गोयल ने बताया कि एजीएम के बाद सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौंप दिया जाएगा।