चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से खुश हुए चौधरी सुनील सिंह, बोले किसानों का दूंगा हमेशा साथ

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से खुश हुए चौधरी सुनील सिंह, बोले किसानों का दूंगा हमेशा साथ

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने काफी समय से स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की थी यह मुद्दा सुनील सिंह ने कई बार उठाया था आज उनकी यह मांग पूरी हो गई है जिसके लिए वह बहुत ही खुश हैं और सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

चौधरी सुनील सिंह की अगर बात की जाए तो यह किसानों के हित में हमेशा खड़े रहते हैं बहुत सारे किसान समारोह आंदोलन में इन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया है तथा किसानों की समस्या का भी हल किया है और लोकदल के  राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने ही सबसे पहला मुद्दा भारत रत्न की मांग के लिए उठाया था जिसके लिए उन्होंने दिल्ली लखनऊ तथा उच्च नेता मंत्रियों तक अपना यह सुझाव पहुंचाया जो कि आज पूरी तरह से कामयाब हुआ इसको लेकर वह बहुत खुश है और उन्होंने किसानों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लिया है अगर किसानों के हक में कोई गलत फैसला होता है तो वह पूर्ण तरीके से किसानों का साथ देंगे