एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और वेव ग्रुप के बीच में हुआ फुटबॉल मैच

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और वेव ग्रुप के बीच में हुआ फुटबॉल मैच

नोएडा।PNI News। जेनेसिस ग्लोबल स्कूल सेक्टर 132 नोएडा में एक आधुनिक एस्ट्रो फुटबॉल टर्फ का उद्घाटन हुआ जिसमें श्रीमती सुनीता दलाल डेप्युटी डायरेक्टर स्पोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। तदुपरांत एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और वेव ग्रुप के बीच में एक 7-A-Side फुटबॉल मैच खेला गया। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने एक नजदीकी मुकाबले में वेव ग्रुप को 6-5 से हराया।

इस अवसर पर एच.एस कंधारी ने कहा कि जेनेसिस ग्लोबल स्कूल अपने स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को सबसे आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन को आगे बढ़ाने के लिए पूरा ग्रुप प्रयासरत है, इसी में एक कड़ी जोड़ते हुए हम एनएच 24 पर अपने प्रोजेक्ट वेव सिटी में सिटीस्केप स्पोर्ट्स के साथ मिलकर एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बना रहे हैं और दूसरी जगहों पर भी इस योजना को लेकर बातचीत चल रही है।
श्रीमती दलाल जो की खुद एक इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर रह चुकी है ने इस इनीशिएटिव की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरीके की फैसिलिटी हर छोटी बड़ी जगह पर बननी चाहिए ताकि देश के उभरते हुए टैलेंट को बढ़ावा मिले उन्होंने ग्राउंड का निर्माण करने वाली कंपनी सिटीस्केप स्पोर्ट्स को हरियाणा में भी इस तरीके की फैसिलिटी प्रपोज करने के लिए कहा।

इस मौके पर एच.एस कंधारी सी.एफ.ओ वेव एस्टेट, डॉ वंदना शर्मा प्रिंसिपल एंड डायरेक्टर एमबीसीएन, सविता भारद्वाज, विकास त्रिपाठी यूपी हेड पीएनआई न्यूज, मनोज अत्री एमडी सिटीज्केप स्पोर्ट्स, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।