बच्चों की किताबें बदल कर नई किताबें लेने को विवश किया जा रहा है - मनोज कटारिया
नोएड़ा। गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर के शहर नोएडा में बुक्स एक्सचेंज फेयर (पुस्तक आदान-प्रदान मेला) का आयोजन का तृतीय एवं अंतिम चरण पूर्ण किया जिसमें काफी अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने सभी अभिभावकों व सदस्यों को धन्यवाद देते हुए बताया कि मेले में आये अभिभावकों ने टीम को बताया कि फीस रेग्युलेशन एक्ट 2018 के लागू होने के 5 साल पूर्ण होने पर भी स्कूल पुस्तकों को सूची बाहरी दुकानों को नहीं दे रहा है अभिभावकों को मज़बूरी में महंगी किताबे खरीदने पड़ रही है कुछ स्कूल अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं उनके बच्चों की किताबें बदल कर नई किताबें लेने को विवश किया जा रहा है।
जीपीडब्ल्यूएस के अध्यक्ष कपिल शर्मा अन्य पदाधिकारी गीता विद्यार्थी, धर्मेंद्र नंदा, जे एस बेदी, मधु सिंह, आदि ने बुक्स एक्सचेंज फेयर (पुस्तक आदान- प्रदान मेले) को सुचारू रूप से चलाने के लिये कड़ी मेहनत की।
जीपीडब्ल्यूएस की टीम ने फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा व महासचिव के के जैन के साथ-साथ तमन्ना ज्वैलर्स के जोगेंद्र सिंह चौहान को सहयोग के लिये धन्यवाद दिया ।


