मॉडर्न विद्यालय जूनियर विंग के बच्चो ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल 

मॉडर्न विद्यालय जूनियर विंग के बच्चो ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल 

नोएडा। मॉडर्न विद्यालय नॉएडा सेक्टर 12 (जूनियर विंग) में शुक्रवार को भव्य वार्षिक समारोह मनाया गया। छात्र - छात्राओं  द्वारा "चार्ली और चॉकलेट फैक्ट्री" विषय पर आधारित नाटिका और मनमोहक नृत्य द्वारा  "धैर्य ही सफलता की  कुंजी हैं " का संदेश दिया गया।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमति वंदना त्रिपाठी (ए सी ई ओ, नॉएडा अथॉरिटी ) डॉ रेनू अग्रवाल (सी एम एस, सरकारी अस्पताल, नॉएडा) और  डॉ निलंजन चट्टोपाध्याय( डीन, बेनेट यूनिवर्सिटी) के करकमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीती शुक्ल ने सभी मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करी डायरेक्टर श्री सौरभ जैन और श्री सुशील जैन ने अपनी उपस्तिथि से सभी विद्याथियों को प्रोत्साहित  किया।

कार्यक्रम का शुभांरभ  नन्ने मुन्ने बच्चो द्वारा स्वागत गान और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के स्मरण से किया गया। विद्यार्थियों  के रंगारंग कार्यक्रम ने अभिभावकों का मन मोह लिया।  उनकी तालियों की गरगराहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा।

कार्यक्रम के मध्य में सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। 

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में मॉडर्न विद्यालय के योगदान की प्रशंसा की और आभार प्रकट किया। समारोह का समापन हमारे राष्ट्र गान से किया गया।