शहीद भगत सिंह सेना संभालेगी रामलीला की व्यवस्था

शहीद भगत सिंह सेना संभालेगी रामलीला की व्यवस्था

नोएडा।PNI News। राम मित्र मण्डल के द्वारा रामलीला का आयोजन सेक्टर 62 के रामलीला ग्राउंड में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह के द्वारा किया गया। 7 दिन चलने वाली रामलीला में व्यस्था बनाने की जिम्मेदारी शहीद भगत सिंह सेना को दी गई है जिसे संगठन पहले दिन बखूबी निभा कर समाज और अपने धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

शहीद भगत सिंह सेना के अध्यक्ष विनय चौधरी ने बताया कि श्री राम मित्र मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल जी और महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने हमें रामलीला की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी है मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि हमारे संगठन के सभी लोग अपनी तत्परता से कार्य करेंगे और आने वाले सभी लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। साथ ही सभी से निवेदन किया कि सभी लोग अपने परिवार एवं बच्चों के साथ रामलीला देखने जरूर आये।

इस आयोजन में संगठन ने रामलीला की व्यवस्था देखेंने की जिम्मेदारी ईस्वर हिन्दू को दी है।