मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में फ़ैशन डिज़ाइनर चिराग राजपाल की रही अहम भूमिका
नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' एवं 'ए.के. पेजेंट' द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ जिसमें जाने-माने फ़ैशन डिज़ाइनर चिराग राजपाल भी ऑफिशल फ़ैशन डिज़ाइनर के रूप में जुड़कर अहम भूमिका निभाई।
चिराग राजपाल ने ऑफिशल फ़ैशन डिज़ाइनर के रूप में ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 इवेंट के दौरान कंटेस्टेंट्स को उनके अपीयरेंस के लिए मोटिवेट करने में अहम भूमिका निभाई, उनकी विशेषज्ञता से मॉडल्स को अपनी प्रेजेंटेशन को बेहतर बनाने में मदद मिली।
ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडर गुड्डू कुरैशी और डायरेक्टर वैशनवी खातुन ने प्रमुख भूमिका निभाई और पूरी टीम का समन्वय किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड में हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार ड्रीम ऑरा इंडिया का मुख्य उद्देश्य मॉडलिंग, फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।


